OLX पर स्कूटर खरीदने पहुंचा नाबालिग, 45 हजार के नकली नोट देकर करने लगा सौदा, बंडल की मोटाई से खुला राज

ओडिशा के बरगढ़ में OLX पर स्कूटर खरीदने पहुंचे एक नाबालिग को 45 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्कूटर का सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ था। विक्रेता को नोटों का बंडल सामान्य से अधिक मोटा लगा, जिसके बाद बैंक में जांच कराने पर नकदी नकली निकली।

बरगढ़ में ऑनलाइन खरीद-बिक्री प्लेटफॉर्म OLX पर स्कूटर बेचने का एक विज्ञापन नकली नोटों के मामले तक पहुंच गया। बरगढ़ निवासी स्वागत साहू ने 11 सितंबर को अपनी ओला स्कूटर बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद एक खरीदार ने उनसे संपर्क किया और बातचीत के बाद स्कूटर की कीमत 45 हजार रुपये तय हुई।

नोटों की गड्डी देखकर हुआ शक

खरीदार जब स्कूटर लेने पहुंचा तो उसने 45 हजार रुपये नकद दिए। रकम में 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल थे। स्वागत साहू को नोटों की गड्डी सामान्य से ज्यादा मोटी लगी। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने रकम को बैंक ले जाकर जांच कराया। बैंक ने नोटों को नकली बताया।

इसके बाद विक्रेता ने बरगढ़ टाउन थाने में शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर नकली नोट जब्त कर लिए।

नकली नोट कहां से आए, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने करीब 45 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग के पास ये नोट कहां से आए और क्या इस मामले में उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है।

नाबालिग के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर नकली नोटों के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

  • odisha-olx-scooter-deal-minor-detained-with-rs-45000-fake-notes
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना