महोबा पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को बड़ी सफलता, 3 साल से लापता किशोर हरियाणा से सकुशल बरामद

महोबा: उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साल 2023 से लापता किशोर वीपेन्द्र उर्फ विपिन को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया है। तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपने बेटे को वापस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और भावुक परिजनों ने महोबा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें अपने लिए “देवदूत” बताया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में गुमशुदा व अपहृत बच्चों की घर वापसी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना महोबकंठ में दर्ज मुकदमा संख्या 38/2023 धारा 363 आईपीसी से संबंधित गुमशुदा बालक वीपेन्द्र उर्फ विपिन (पुत्र खूबचंद्र पाल, निवासी ग्राम रूरीकला) की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि लापता किशोर हरियाणा के पानीपत में है। जानकारी मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में एएचटीयू और थाना महोबकंठ पुलिस की एक संयुक्त टीम को पानीपत रवाना किया गया।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि किशोर पिछले करीब दो वर्षों से पानीपत में एक ऐसे परिवार के साथ रह रहा था, जो फेरी लगाकर अपना जीवनयापन करता है। 3 जून 2026 को पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए किशोर को वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि वह साल 2023 में अपने घर से नाराज होकर खुद चला गया था और अपनी मर्जी से इस परिवार के साथ रह रहा था, जहाँ उसके साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती या दुर्व्यवहार नहीं हुआ। बरामदगी के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जब किशोर को उसके पिता और परिजनों को सौंपा गया, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। इस सफल अभियान में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक लायक सिंह, उपनिरीक्षक लाल बहादुर, कांस्टेबल कौशिक सिंह, महिला कांस्टेबल कविता देवी और कांस्टेबल आनंद कुमार की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े – पूनम मित्तल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी निकला हत्या का मास्टरमाइंड

  • operation-muskan-success-missing-teen-reunited-with-family-after-three-years-in-mahoba
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना