गेहूं से भरे ओवरलोड ट्रक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा

डबरा/ भरत रावत:  डबरा सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-75 पर साहू बर्फ मिल के सामने गेहूं से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

ट्रक की केबल में शॉर्ट सर्किट

बताया जा रहा है कि ट्रक कृषि उपज मंडी समिति डबरा से स्थानीय वेयरहाउस में गेहूं खाली करने जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक में गेहूं की बोरियां ओवरलोड

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में गेहूं की बोरियां ओवरलोड भरी हुई थीं। आग लगने के बाद ट्रक चालक घबरा गया और समय रहते स्थिति को संभाल नहीं पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक सूझबूझ दिखाता तो नुकसान कम हो सकता था।

2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

आग इतनी तेज थी कि ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां भी जलने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में ट्रक और गेहूं जलने से करीब 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया।

  • massive-fire-brokeout-overloaded-truck-carrying-wheat-cause-by-short-circuit
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना