पुष्पक एक्सप्रेस में युवक ने की आत्महत्या, बीना स्टेशन पर उतारा गया शव

बीना (सागर)।मनीष कुमार चौबे| मुंबई सीएसटी से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने ट्रेन के बाथरूम में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति में रोका गया, जहां जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

गार्ड की नजर पड़ते ही रुकी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब ट्रेन कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। ट्रेन के गार्ड की नजर कोच के बाहर लटक रहे युवक पर पड़ी। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और पुष्पक एक्सप्रेस को रात करीब 12 बजे बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया।

मृतक की हुई पहचान

जीआरपी की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उसके पास से एक पुराना रेल टिकट, आयुष्मान कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जीआरपी कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक ने जनरल कोच के बाथरूम में अंदर से दरवाजा बंद कर गमछे से फंदा लगाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

करीब 30 मिनट रुकी रही ट्रेन

घटना के चलते पुष्पक एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक रोका गया। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य लखनऊ के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • pushpak-express-passenger-found-dead-bina-station-grp-investigation-underway
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना