‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का छतरपुर में भव्य समापन, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

छतरपुर।अमित अवस्थी| मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का भव्य समापन श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और समाजसेवी मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान आईजी मिथिलेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक प्रभावित करता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

जनसहभागिता से ही नशामुक्त समाज संभव

डीआईजी विजय कुमार खत्री ने कहा कि ड्रग्स, गांजा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि छतरपुर पुलिस जनचौपाल, रैलियों, प्रतियोगिताओं और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार नशा उन्मूलन का संदेश दे रही है।

एसपी ने युवाओं से किया सहयोग का आह्वान

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने हेल्पलाइन 1933 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बृजेंद्र सिंह गौतम, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, पुलिस अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवी और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • nashe-se-doori-hai-zaroori-2-campaign-concludes-at-chhatarpur-university
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना