रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गेहूॅ उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव: रायसेन के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने देवनगर क्षेत्र के बिसनखेड़ा में स्थित गेहूॅ उपार्जन केन्द्र वंदना नामदेव शिव वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य की समीक्षा की और किसानों से बातचीत करके उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

बुधवार को सुबह रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सौभाग्य वेयरहाउस का दौरा कर वहां चल रहे गेहूॅ उपार्जन कार्य का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जित गेहूॅ की गुणवत्ता की जांच की और तुलाई प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया। गेहूॅ उपार्जन केन्द्र के प्रभारी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य को संचालित करने के निर्देश दिए।

किसानों के लिए धुप ज्यादा होने की वजह से छायादार बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और अन्य आवश्यकताओं को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपज विक्रय के लिए आए किसानों से उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। इस निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर के इस दौरे से उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है, जिससे किसानों को अधिक सहूलियत मिल सकेगी।

  • raisen-collector-arun-kumar-vishwakarma-wheat-procurement-centre-inspection
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में