जनगणना 2027: रायसेन में स्वगणना को लेकर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:   जनगणना-2027 के तहत 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में अधिक से अधिक नागरिक इस अवधि में  स्व-गणना पूर्ण करें, इसके लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों को नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर  विश्वकर्मा द्वारा स्वयं भी प्रतिदिन जिले में विभिन्न ग्रामों और निकायों में जाकर स्वगणना कार्य का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से भी चर्चा कर उन्हें मोबाईल से स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए स्वगणना कराई जा रही है। 
 
स्वगणना कार्य का जायजा लिया गया

कलेक्टर  विश्वकर्मा द्वारा भानपुरगंज, समनापुरकला, करमोदी, जमुनिया, पाठा, चंदनपिपलिया, प्रतापगढ़ सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर स्वगणना कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्राम में अभी कितने ग्रामीणों द्वारा स्वगणना की गई है तथा ग्रामीणों स्वगणना  के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

 
पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के स्थानीय अमले द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की। कलेक्टर  विश्वकर्मा ने नागरिकों से भी संवाद करते हुए जनगणना का महत्व बताया और स्वगणना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया मोबाईल द्वारा जानकारी दर्ज कर आसानी से पूर्ण की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जो एक आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त एवं समावेशी प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों की भागीदारी बढ़ने के साथ ही विकास के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन अधिक सुगमता से किया जा सकता है।
स्वगणना प्रक्रिया नागरिकों को प्रारंभिक चरण में ही जुड़ने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • raisen-collector-self-enumeration-census-2027
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना