रतलाम पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील

रतलाम: अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस ने 29-30 अगस्त की दरमियानी रात जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों, गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के साथ उनकी गतिविधियों की जांच की गई।

पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत चलाए गए अभियान में जिले के सभी पुलिस अनुभागों में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं श्री राकेश पंद्रों के मार्गदर्शन में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रात से सुबह तक विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।

47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट तामील

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार 47 स्थाई वारंटियों को पकड़ा, जबकि 77 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए। पुलिस ने वारंटियों की तलाश के साथ ऐसे लोगों की भी चेकिंग की, जिनकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं।

गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग

अभियान के दौरान जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर, निगरानी गुंडे-बदमाशों और अन्य असामाजिक तत्वों की भी चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया। कार्रवाई में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान एवं श्री आनंद स्वरूप सोनी सहित संबंधित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। रतलाम पुलिस के अनुसार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडे-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  जैन वरिष्ठ महासंघ ने गौशाला में गौग्रास खिलाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश, सदस्यों का मनाया जन्मदिन

 

  • ratlam-police-combing-operation-47-permanent-warrants-77-arrest-warrants-served
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना