रतलाम में सड़क सुरक्षा अभियान तेज: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, सुधार कार्य जारी

रतलाम: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, यातायात डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी, एमपीआरडीसी, आरटीओ विभाग, टोल प्लाजा प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सातरुंडा चौराहा, रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा सहित कई संवेदनशील स्थानों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद टोल कंपनी और एमपीआरडीसी के सहयोग से इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इन कार्यों में चेतावनी बोर्ड लगाना, रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाना, संकेतक व्यवस्था सुधारना और वाहनों को नियंत्रित गति से चलाने के लिए जागरूकता उपाय शामिल हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि सभी एजेंसियों के समन्वय से सड़क सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

ये भी पढ़े – आलोट में धरोला मेले के विवाद के बाद युवक की हत्या का खुलासा: 36 घंटे में 3 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार

  • ratlam-road-safety-campaign-highway-hotspot-inspection-traffic-police-mp-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना