
रतलाम: विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है. जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर बेन्च की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है.
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाटपट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है. जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 12 स्कूलों के लिए 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है. क्षेत्र के माननखेड़ा मा वि, ईजीएस क्र 1 व क्र 2, प्रा.वि. रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेडा, बडायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला व भाकरखेड़ी स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई.
ये भी पढ़े – रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
- ratlam-schools-furniture-arrangement-legislative-fund-assistance










