5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार: एमडी और डोडाचूरा तस्करी मामले में था वांटेड

रतलाम/ नाहरू ख़ान: जिले की ताल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

एमडी और डोडाचूरा जब्त होने के बाद सामने आया था नाम

पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना ताल पुलिस ने आरोपी भारत सिंह पिता दिलीप सिंह सौंधिया राजपूत निवासी आम्बा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से मादक पदार्थ एमडी और डोडाचूरा बरामद किया गया था।

इस मामले में थाना ताल में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपी अनुराज सिंह का नाम आया

पुलिस की विवेचना के दौरान भारत सिंह ने कथित रूप से बताया कि जब्त किया गया मादक पदार्थ आरोपी अनुराज सिंह पिता भगवान सिंह सौंधिया राजपूत निवासी ढोढर को देने जाना था। इसके बाद से अनुराज सिंह फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ताल थाना पुलिस ने 22 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए फरार इनामी आरोपी अनुराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनुराज सिंह पिता भगवान सिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ढोढर, थाना बड़ोद, जिला आगर के खिलाफ अपराध क्रमांक 62/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, सहायक उपनिरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक अंकित काला, सावरिया पाटीदार, राहुल पाटीदार और मनीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Ratlam Tal Police Arrests Rs 5000 Rewarded Absconding Drug Smuggling Accused
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना