किराए के मकान में नशे का कारोबार करने का आरोप: रोकने पर मकान मालिक से मारपीट, SP से शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के करैरा अनुभाग के अमोला थाना क्षेत्र में किराए के मकान में कथित रूप से नशे का कारोबार करने और मकान मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम सिरसौद निवासी एक किसान ने अपने किरायेदार दंपत्ति पर स्मैक बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाने में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई और मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया।

डेढ़ साल पहले किराए पर दिया था कमरा

ग्राम सिरसौद निवासी गोपाल कोली के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने अपने मकान का एक कमरा गांव के ही राजेश कोली और उसकी पत्नी देवकी को किराए पर दिया था। गोपाल का आरोप है कि कुछ समय बाद किरायेदार दंपत्ति ने कमरे में कथित रूप से नशे का अवैध कारोबार शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि राजेश खुद भी नशे का सेवन करता था और नशे की हालत में आए दिन विवाद करता था। इसके चलते मकान मालिक पिछले एक-दो महीने से लगातार किरायेदार दंपत्ति से कमरा खाली करने के लिए कह रहे थे।

कमरा खाली करने को कहा तो विवाद

गोपाल कोली के मुताबिक, 22 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने राजेश और उसकी पत्नी देवकी से एक बार फिर कमरा खाली करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विरोध करने पर राजेश और देवकी ने लाठी-डंडों और चप्पलों से गोपाल कोली के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें आईं।

परिजनों ने बीच बचाव कर शांत कराया विवाद

घटना के दौरान शोर सुनकर गोपाल के बेटे अतुल कोली, नंदनी कोली और कमलेश कोली मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। पीड़ित का कहना है कि यदि परिजन समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप

गोपाल कोली का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर अमोला थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • Landlord Alleges Tenant Couple Selling Drugs And Assaulting Him In Shivpuri
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया