अग्रणी महाविद्यालय सागर में 4, 5 अगस्त को ‘बुंदेलखंड में पर्यटन व रोजगार’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में पीएम उषा परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत 4 और 5 अगस्त को “बुंदेलखंड: पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस आयोजन का उद्देश्य पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं पर व्यापक विमर्श करना है।

पर्यटन और रोजगार पर होगा मंथन

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन के नए आयामों पर चर्चा करना तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विचार विमर्श करना है।

विधायक शैलेंद्र जैन करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ सागर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सहित कानपुर, चित्रकूट, इंदौर और जबलपुर से आए इतिहासकार, शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

तीन शैक्षणिक सत्रों में विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

संगोष्ठी के प्रथम सत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन पर डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे, डॉ. मयंक चतुर्वेदी, डॉ. सचिन चतुर्वेदी और डॉ. आशीष द्विवेदी अपने विचार रखेंगे।

द्वितीय सत्र में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन तथा रोजगार की संभावनाओं पर डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, डॉ. नागेश दुबे, डॉ. महेश शुक्ला और डॉ. ललित मोहन व्याख्यान देंगे।

दूसरे दिन आयोजित तृतीय सत्र में पर्यटन के नवीन स्वरूप और उससे जुड़े अवसरों पर डॉ. ध्रुव दीक्षित, प्रो. दिवाकर राजपूत, डॉ. अरविंद दीक्षित और डॉ. किरण आर्या अपने विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी के दौरान स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।

समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े रहेंगी मुख्य अतिथि

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी बुंदेलखंड में पर्यटन आधारित विकास और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर सार्थक दिशा देने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

 

  • sagar-agrani-college-national-seminar-bundelkhand-tourism-employment
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना