सागर: कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन, 44 डिग्री गर्मी में भी गांव-गांव पहुंच रहे पटवारी

सागर: जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसडीएम बंडा के निर्देशों के बाद राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आ रहा है। तहसील बंडा क्षेत्र में पटवारी लगातार मैदानी स्तर पर पहुंचकर सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में राजस्व प्रकरणों के निराकरण और तहसील न्यायालय के आदेशों के पालन में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे। इसके बाद अब राजस्व अमला सक्रिय रूप से गांवों में पहुंचकर कार्य कर रहा है।

भीषण गर्मी और लगभग 44 डिग्री तापमान के बावजूद पटवारी गांव-गांव जाकर सीमांकन की कार्रवाई कर रहे हैं। सीमांकन कार्य के दौरान संबंधित सरहदी कृषकों को मौके पर उपस्थित रहने के लिए पूर्व सूचना दी गई और नियमानुसार कार्रवाई पूरी कराई गई। तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैदानी अमला लगातार कार्यरत है। सीमांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री समेत अन्य राजस्व कार्य पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – सागर: शाहपुर पहुंचा कृषि रथ, किसानों को ई-टोकन प्रणाली और उन्नत खेती की दी जानकारी

  • sagar-banda-patwari-demarcation-work-extreme-heat-collector-orders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना