देवरी जनसुनवाई में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

देवरी/सागर (मनीष कुमार चौबै): सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल मंगलवार को देवरी में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों पर विशेष जोर देते हुए पटवारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण एवं नक्शा तरमीम से जुड़े सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीमांकन और नक्शा तरमीम के लंबित प्रकरणों पर अगले पांच दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलापूर्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों को रखा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जबकि शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े – भारी बारिश में केसली पहुंचा अग्निवीर समरदीप, गांव ने किया भव्य स्वागत, वर्दी में बेटे को देख भावुक हुए पिता और दादा

  • sagar-collector-pratibha-pal-hears-public-grievances-at-deori-jansunwai-gives-revenue-disposal-directions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना