
सागर: जिला अस्पताल में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार दोपहर एक मरीज के परिजन संतोष कुशवाहा की बाइक चोरी हो गई। वह अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे और अपनी हीरो होंडा पैशन प्लस (MP 04 NR 1447) स्टैंड पर खड़ी कर अंदर चले गए।जब इलाज के बाद संतोष बाहर लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी।
अस्पताल प्रबंधन को तुरंत इसकी सूचना दी गई।घटना का खुलासा CCTV फुटेज में हुआ। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक उठाकर अस्पताल परिसर से बाहर जाता दिखा। संतोष ने बताया कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद इस तरह की चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ये भी पढ़े – सागर: भाजपा का ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न
- sagar-district-hospital-bike-theft-security-concerns









