सागर में विकास की बड़ी सौगात: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर क्षेत्र में ₹80 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर विकासखंड में करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई सहित कई गांवों में सड़क, पंचायत भवन, मंगल भवन, शांतिधाम, स्टॉपडैम, पुलिया, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की सौगात दी गई। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मंत्री ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा कांग्रेस पर भी राजनीतिक हमला बोला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गांव-गांव में अधोसंरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपनी जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के कारण आम जनता के बीच मजबूत विश्वास कायम करने में सफल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति के कारण कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है। उनके अनुसार भाजपा का कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर विकास और सेवा का कार्य कर रहा है।

अपने संबोधन में मंत्री ने जैसीनगर क्षेत्र को विकास का नया केंद्र बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब एक महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सड़क मार्ग के बाद जैसीनगर तीन प्रमुख दिशाओं से मुख्य सड़कों से जुड़ जाएगा। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड और दूसरी ओर भापेल मार्ग पहले ही जुड़ चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से मसुरहाई रोड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को राजधानी भोपाल तक पहुंचने में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इस परियोजना का लाभ मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ातरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित लगभग 50 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया गया है। वहीं राज्य सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना, सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है।

करीब 80 करोड़ रुपये की लागत वाले जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार और मसुरहाई पहुंच मार्ग का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा बिजौरा में मंगल भवन, विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड, पुलिया, नाली निर्माण, स्कूल भवनों का उन्नयन, मिडवासा, नयाखेड़ा और तोड़ातरफदार में शांतिधाम (श्मशान घाट), रीछई में ग्राम पंचायत भवन एवं बाउंड्रीवाल, तोड़ातरफदार में हरदौल बाबा चबूतरा तथा पथरिया में स्टॉपडैम निर्माण जैसे कार्य भी शामिल हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। नई सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी और परिवहन लागत कम होगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों के उन्नयन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, पंचायत भवनों से प्रशासनिक सेवाएं सुलभ होंगी, सीसी रोड और नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या कम होगी तथा स्टॉपडैम निर्माण से जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, धीरज सिंह, साहब सिंह सेमरा, एडवोकेट अर्जुन पटेल, पप्पू दुबे सुखा, हरनाम सिंह ठाकुर, तख्त सिंह पटेल, कोमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामराज सिंह उमरिया, गोलू पड़रई, सुरेंद्र उपाध्याय, देवीसिंह राजपूत, भरत प्रजापति, राजू बड़ौनिया, नंदलाल सरपंच, प्रहलाद प्रजापति, प्रदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कमिश्नर समेत कई अधिकारियों ने लगाए 100 से अधिक पौधे

  • sagar-minister-govind-singh-rajput-launches-rs-80-crore-development-projects-jaisinagar-bhopal-distance-reduced
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया