PM-उषा परियोजना के तहत सागर कॉलेज में स्किल ट्रेनिंग का शुभारंभ, वेब डेवलपमेंट से लेकर मोबाइल रिपेयरिंग तक मिलेगा प्रशिक्षण

सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा परियोजना (सॉफ्ट कंपोनेंट-स्किल) के तृतीय चरण के तहत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से बहुआयामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा और पारंपरिक हस्तशिल्प का समन्वय कर विद्यार्थियों को आधुनिक रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय में वेब डेवलपमेंट एवं मेंटेनेंस, वीडियो एडिटिंग, मिक्सिंग एवं फोटोग्राफी तथा मोबाइल रिपेयरिंग जैसे जॉब-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। वहीं छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 30 से 40 छात्राएं भाग लेकर आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल राखियां बनाने का कौशल सीख रही हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने प्रशिक्षण कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पीएम-उषा परियोजना के तहत संचालित ये व्यावहारिक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षकों को समय-समय पर परीक्षण लेकर विद्यार्थियों के कौशल का मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए।

प्रशिक्षण के दौरान सलमा खान छात्राओं को राखी निर्माण की बारीकियां सिखा रही हैं, जबकि आशीष विश्वकर्मा वेब डेवलपमेंट, शाश्वत दुबे वीडियो एडिटिंग एवं फोटोग्राफी तथा यश कोष्टी मोबाइल रिपेयरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं अभ्यास के लिए आवश्यक स्टेशनरी किट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में पीएम-उषा प्रभारी डॉ. इमराना सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नए सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सीखने के लिए प्रेरित किया। आयोजन की सफलता में डॉ. सुचिता अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. नीलम सिंह, प्रमोद सेन सहित छात्र प्रतिनिधियों अंकित अहिरवार, अंशुमान अहिरवार और शुभि विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. अमितेश सोनी, डॉ. संदीप सबलोक सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने युवाओं को किया प्रेरित

  • sagar-pm-usha-skill-training-government-college-web-development-mobile-repairing-rakhi-making-course
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना