‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने युवाओं को किया प्रेरित

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान लगातार जनभागीदारी के साथ गति पकड़ रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

अभियान का मुख्य आकर्षण बण्डा पुलिस अनुभाग में आयोजित कार्यक्रम रहा। संदीपनी विद्यालय सभागार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली ही सफलता की कुंजी है, जबकि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उनके आह्वान पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इसी क्रम में थाना खुरई सिटी ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवन के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।

थाना बरायठा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं पुलिस चौकी मंडी बामौरा (थाना आगासौद) ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

उधर थाना गोपालगंज और जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के बाद वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, एसडीएम अमन मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र द्विवेदी, संयुक्त संचालक (सामाजिक न्याय) डी.एस. यादव, थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और नायब तहसीलदार प्रतीक रजक सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान नशामुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए और सभी को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

सागर पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और समाज को जागरूक कर नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करें तथा अवैध मादक पदार्थों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़े – केसली के आंगनवाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण, टीकाकरण और हाईरिस्क गर्भवतियों की निगरानी पर दिया जोर

  • sagar-drug-free-campaign-2-0-cricketer-kranti-gaud-awareness-program-schools-public-participation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना