गोहद पुलिस की बड़ी सफलता: दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: गोहद थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में बहला फुसलाकर ले जाई गईं दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई पतारसी के आधार पर यह सफलता हासिल की। एक बालिका को गुजरात के सूरत से जबकि दूसरी को गोहद कस्बे से सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

पुलिस के अनुसार पहला मामला 25 जून 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत थाना गोहद में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 124/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दूसरा मामला 30 जून 2026 का है, जिसमें एक अन्य फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 129/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गोहद महेंद्र कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम को बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर इनपुट का विश्लेषण किया। साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा गया।

लगातार प्रयासों के बाद अपराध क्रमांक 129/26 की नाबालिग बालिका को 28 जुलाई 2026 को गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद किया गया। इसके बाद 30 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 124/26 की दूसरी बालिका को गोहद कस्बे से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार

बालिकाओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए 30 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरी सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक कम्पोटर सिंह, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक महेश, गौरीशंकर, सोनू कुमार, आरक्षक भानु तोमर, सागर तोमर, प्रदीप तोमर तथा महिला आरक्षक नेहा बरैया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Gohad Police Rescues Two Minor Girls
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना