रहली के परासिया चनौआ में कांग्रेस का ‘मातृशक्ति संवाद’: बुजुर्ग महिला बोलीं- 8 महीने से नहीं मिली पेंशन, मुहासा ने कहा- हक के लिए करेंगे अनशन

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: रहली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परासिया चनौआ में जिला कांग्रेस कमेटी सागर (ग्रामीण) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में आयोजित महिला मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन वितरण, बेरोजगारी और अवैध शराब के कारोबार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।

संवाद के दौरान 85 वर्षीय रूपरानी राय ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि गांव की कई अन्य बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति भी ऐसी ही है। वहीं कल्लू बाई और गुड्डी बाई ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बताया कि तीन महीने पहले रोजगार सहायक द्वारा सर्वे और फोटो लिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें अपमानजनक जवाब दिया गया। ग्रामीण दिनेश रजक ने भी इसी तरह की शिकायत सामने रखी।

कार्यक्रम में महिलाओं ने गांव में बढ़ते अवैध शराब कारोबार पर चिंता जताई। उनका कहना था कि शराब की वजह से कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुरुषों की मेहनत की कमाई शराब में बर्बाद हो रही है, जिससे परिवारों की स्थिति खराब हो रही है। इसके अलावा राशन वितरण में कटौती और रोजगार के अवसरों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला कांग्रेस सचिव संजना कुर्मी ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की कमी युवाओं और महिलाओं दोनों के लिए चिंता का विषय है।ल जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

मुहासा ने महिलाओं को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और पेंशन व आवास जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के अधिकारों के लिए आंदोलन और अनशन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश साहू, धर्मेंद्र बघेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कुर्मी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ और डीपीओ ने किया वीएचएसएनडी सत्र का संयुक्त निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

  • sagar-rehli-congress-mahitla-matrashakti-samvad-bhupendra-singh-muhasa-targets-bjp-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना