हसीनाबाद में भीषण आग का तांडव, 5 मकान जलकर राख; ट्रैक्टर, बाइक और कृषि उपकरण सहित लाखों का नुकसान

बुरहानपुर: जिले के खकनार थाना क्षेत्र के हसीनाबाद गांव में सोमवार शाम भीषण आगजनी की घटना ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया। तेज आंधी और हवाओं के बीच लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पांच कच्चे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से एक मकान से दूसरे मकान तक फैलती चली गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

अग्निकांड में एक छोटा ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल, चार रोटावेटर कृषि यंत्र, एक साइकिल, घरों में रखा अनाज, कपड़े, नगदी और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पीड़ित परिवारों को राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आगजनी की इस घटना के बाद हसीनाबाद गांव में मायूसी का माहौल है। जिन परिवारों के मकान जलकर राख हो गए, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में आंधी-तूफान का कहर: खेतों में बिछी करोड़ों की केले की फसल, 46 डिग्री की तपिश में किसानों के आंसू पोंछने पहुंचीं विधायक मंजू दादू

  • massive-fire-destroys-five-houses-in-hasinabad-burhanpur-families-left-homeless
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना