सागर आरटीओ परिसर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया वृक्षारोपण, 501 से अधिक पौधे रोपे

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिला आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत इकाई, सागर के तत्वावधान में सागर आरटीओ परिसर में विशाल पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 501 से अधिक पौधे लगाए गए।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

“वृक्ष जीवन का आधार, इनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और बढ़ते प्रदूषण तथा बदलते पर्यावरण के बीच प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ये भी पढ़े –  सागर के शासकीय कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत व्याख्यान और प्रतियोगिताएं आयोजित

उन्होंने अपने पूज्य गुरु दद्दा जी के वचनों का स्मरण करते हुए कहा, “विष पीकर करते अमृत दान, वृक्ष स्वयं शंकर भगवान।” मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।

केवल पौधा लगाकर फोटो खिंचवाना उद्देश्य नहीं

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य केवल पौधा लगाकर फोटो खिंचवाना नहीं होना चाहिए। पौधे को नियमित पानी देना, मवेशियों से उसकी सुरक्षा करना और उसके विकास की निगरानी करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब एक पौधा वृक्ष बनता है तो उसका लाभ केवल एक व्यक्ति या परिवार को नहीं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को मिलता है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

मंत्री राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है और ऐसा विकास मॉडल अपनाया जाना चाहिए, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति का संतुलन भी बना रहे। उन्होंने नागरिकों से घर, खेत, कार्यालय, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने का आह्वान किया।

आरटीओ परिसर में लगाए गए 501 हाइब्रिड आम के पौधे

आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत आरटीओ परिसर में 501 हाइब्रिड आम के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गुलमोहर, कनेर और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृक्षों को जीवन का आधार बताया और नागरिकों से पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने लिया भाग

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के पर्यावरण प्रमुख अनिल भट्ट, जिला सचिव आशीष पटेल, डॉ. डी.पी. चौबे, हरिराम सिंह, डॉ. वीरेंद्र पाठक, कृष्ण सिंह, आरटीओ मनोज तेहनगुरिया, डॉ. रमेश पांडेय, राजेश पंडित, छुट्टन तिवारी, जय कुमार जैन, कैलाश चौरसिया, आशा लता सिलाकारी, नेवी जैन, पप्पू राय, एल्डरमैन सुधा पवन शर्मा, अंकु चौरसिया, मानवेंद्र मिश्रा, इंजीनियर रमेश चौरसिया, डॉ. नीरज राय, रवि ठाकुर और पवन तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में 1.27 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

 

  • sagar-rto-govind-singh-rajput-tree-plantation-501-plants-environment-conservation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सेवढ़ा के शासकीय गोविंद महाविद्यालय में कानून जागरूकता संगोष्ठी, छात्रों को अधिकारों और कानूनी उपायों की दी जानकारी

    दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेवढ़ा, जिला दतिया…

    आगे पढ़ें
    जिला कुशवाहा संघ मैहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: रीवा रोड स्थित होटल मैहर इन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?