सागर: शासकीय कन्या महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच समिति गठित

सागर/मनीष चौबे।  सागर जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर में पदस्थ बीबीए विषय के अतिथि शिक्षक रोहित सैनी पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। एक छात्रा द्वारा क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक (एडी) को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अतिथि शिक्षक रोहित सैनी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कॉलेज के सामने स्थित एक निजी एमपी ऑनलाइन सेंटर से सांठगांठ कर छात्राओं को वहीं फॉर्म भरने के लिए भेजते हैं। इसके बदले कमीशन लेने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर विषय में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राओं को फीस और करियर संबंधी गलत जानकारी देकर हतोत्साहित किया जाता है।

कक्षाएं नहीं लेने और रिकॉर्ड में लापरवाही का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अतिथि शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते, दैनिक डायरी और उपस्थिति रजिस्टर का सही संधारण नहीं करते। साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें विशेष संरक्षण दिए जाने और परीक्षा ड्यूटी से छूट देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

जांच समिति गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने जांच समिति का गठन कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी अतिथि शिक्षक रोहित सैनी ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए कहा है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से शिकायत की गई है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
अब पूरे मामले में जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: सागर: औद्योगिक भूमि आवंटन के विरोध में उतरे गढ़ौली कला और कुड़ई के ग्रामीण, विधायक प्रदीप लारिया को सौंपा ज्ञापन

  • Sagar Serious allegations against guest teacher of Government Girls College inquiry committee formed
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया