सागर: औद्योगिक भूमि आवंटन के विरोध में उतरे गढ़ौली कला और कुड़ई के ग्रामीण, विधायक प्रदीप लारिया को सौंपा ज्ञापन

सागर/मनीष चौबे। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली कला और कुड़ई (ग्राम पंचायत बहेरिया साहनी) में प्रस्तावित औद्योगिक भूमि आवंटन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए सार्वजनिक उपयोग की भूमि उद्योगों को आवंटित किए जाने पर आपत्ति जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि गांव की सार्वजनिक और निस्तार भूमि है, जिसका उपयोग वर्षों से मवेशियों के चरने, पारंपरिक रास्तों और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए किया जाता रहा है। उनका आरोप है कि यदि यह जमीन उद्योगों को दी गई तो स्थानीय पर्यावरण और ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।

विधायक ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक प्रदीप लारिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और तहसीलदार सागर ग्रामीण को तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों के नाम पर ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • प्रस्तावित भूमि का मौके पर जाकर पुनः परीक्षण किया जाए।
  • ग्रामीणों की आपत्तियों की बिंदुवार समीक्षा हो।
  • पूरी प्रक्रिया में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत जरूर जताई, लेकिन साफ कहा कि जब तक भूमि आवंटन निरस्त नहीं किया जाता या वैकल्पिक जमीन नहीं चुनी जाती, तब तक वे मामले पर नजर बनाए रखेंगे। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़े: खजुराहो में योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

  • Sagar Villagers of Garhauli Kala and Kudai protested against the allotment of industrial land submitted a memorandum to MLA Pradeep Lariya
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया