सतना में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहर

सतना/राहुल बजाज की रिपोर्ट: भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा शनिवार को सतना शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। जय स्तंभ चौक से वैदिक मंत्रोच्चार, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और गाजे-बाजे के बीच जैसे ही भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ, पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान के रथ की रस्सी खींची और अपनी आस्था व्यक्त की।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा

आयोजन समिति के सदस्य श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’, संजय बड़ेरिया एवं शम्मी पुरी ने बताया कि रथ यात्रा जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, सर्किट हाउस, ओवरब्रिज, सिविल लाइन और पन्ना नाका होते हुए होटल यूएसए के समीप स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची। मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मधुरिमा सेवा संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. स्वप्ना वर्मा के सहयोग से हजारों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पढ़े – रीवा संभाग के औद्योगिक विकास पर बैठक: सतना चेंबर ने रखे उद्योगों से जुड़े सुझाव

जगह-जगह हुआ स्वागत, पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

रथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी एवं सेवा संगठनों ने स्वागत मंच बनाकर भगवान का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पेयजल, फल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

‘रथ यात्रा प्रेम, समरसता और सेवा का संदेश देती है’

इस्कॉन मंदिर के प्रभारी भागवत दास जी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, समरसता, सेवा और भक्ति का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि परिवार सहित श्रद्धालुओं की सहभागिता ऐसे आयोजनों को ऐतिहासिक बनाती है।

सभी के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

आयोजन समिति ने रथ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, मातृशक्ति, प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के जयघोष, हरिनाम संकीर्तन और श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस वर्ष की रथ यात्रा को सतना के धार्मिक इतिहास का यादगार आयोजन बना दिया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के संतों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण ने सतना शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।

ये भी पढ़े – सतना में व्यापारियों की मांगों पर 3 दिन का आश्वासन: 6 दिन बाद भी बैठक नहीं, चेंबर ने महापौर को लिखा पत्र

 

 

 

  • satna-lord-jagannath-grand-rath-yatra-thousands-of-devotees-pull-chariot-city-echoes-with-jai-jagannath
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना