शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 790 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार; निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों के भारी उत्साह के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने पिछले चार दिनों की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए जोरदार वापसी की। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में लिवाली का माहौल बना रहा और एक समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,000 अंकों से भी अधिक उछल गया था।

सुबह से शाम तक शेयर बाजार स्तिर

हालांकि, बाजार बंद होने तक इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में सेंसेक्स 789.74 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,398.72 के स्तर पर स्थिर हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 277 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज करते हुए 23,689.60 के अंक पर बंद हुआ। इस जबरदस्त रिकवरी के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 463 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जिससे निवेशकों को बड़ा मुनाफा हुआ है।

इन शेयरों में देखने को मिली तेजी

सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 22 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 5.53 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि, आईटी सेक्टर के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा और इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे एक बड़ा कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा को माना जा रहा है, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद जागी है।

रुपये ने फिर निवेशकों की चिंता बढ़ाई

शेयर बाजार की इस हरियाली के बीच रुपये ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी और डॉलर के मुकाबले यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (ऑल टाइम लो) पर पहुंच गया। शुरुआती सत्र में रुपया 20 पैसे टूटकर 95.86 प्रति डॉलर तक गिर गया था, लेकिन दिन के अंत में इसमें मामूली सुधार हुआ और यह 95.75 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही निकासी के कारण रुपया दबाव में बना हुआ है और इस साल यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी साबित हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के नतीजों पर अब दुनिया भर के निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में बाजार की दिशा पर पड़ेगा।

ये भी पढ़े – सोने में आई रिकॉर्ड तेजी पर चांदी ने मारी पलटी, ₹900 की भारी गिरावट के साथ ₹2.96 लाख प्रति किलो पर आए दाम

  • sensex-nifty-surge-market-cap-increases-5-lakh-crore-today
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    2 अक्टूबर 2026। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव…

    38 साल पुरानी बैंक डकैती का हिसाब हुआ पूरा, 76 साल के आरोपी को 13 साल की जेल

    केरल के वायनाड में 1988 में हुई बैंक डकैती…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल