शिवपुरी में एक साल तक 60 रुपये लीटर मिलेगा दूध, दुग्ध विक्रेता और दूधिया संघ के बीच हुआ समझौता

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शहर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। दुग्ध विक्रेता व्यापारी संघ और दूधिया (दुग्ध) संघ के बीच हुए समझौते के बाद अब 25 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2027 तक पूरे एक वर्ष के लिए दूध की कीमतें स्थिर रहेंगी। समझौते के तहत खुदरा उपभोक्ताओं को दूध 60 रुपये प्रति लीटर और थोक विक्रेताओं को 55 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों संगठनों ने स्पष्ट किया कि समझौते की अवधि के दौरान दूध के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को भी मूल्य स्थिरता का लाभ मिलेगा।

दूध की गुणवत्ता पर भी बनी सहमति

बैठक में दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी मानक तय किए गए। समझौते के अनुसार दूध में फैट (वसा) 50 (स्वीकार्य सीमा 48 से 52) तथा एसएनएफ (सॉलिड नॉट फैट) 85 (स्वीकार्य सीमा 80 से 85) रहेगा। दोनों संगठनों ने उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता का दूध उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

दोनों संगठनों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

समझौते पर दुग्ध विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार शाक्य और दूधिया संघ के अध्यक्ष कोक सिंह गुर्जर सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। बैठक में आनंद राठौर (पूर्व अध्यक्ष), मुकेश जैन, दीपेश राबैर, आशाराम चौरसिया, भूरा शिवहरे, शैलू शिवहरे, संतोष राबैर, मंगल सिंह गुर्जर (पूर्व अध्यक्ष), मुकेश सिंह गुर्जर, गजराम सिंह गुर्जर और पवन यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

24 जुलाई 2027 के बाद होगी नई समीक्षा

दोनों संगठनों ने बताया कि समझौते की अवधि समाप्त होने के बाद बाजार की परिस्थितियों की समीक्षा कर नई बैठक आयोजित की जाएगी। उसी के आधार पर भविष्य की दूध दरें और गुणवत्ता संबंधी मानकों पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 21.80 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

 

  • shivpuri-milk-price-fixed-at-rs-60-per-litre-for-one-year-dairy-sellers-and-suppliers-reach-agreement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में जंगली सूअरों का आतंक, 2 बीघा मक्का फसल उजड़ी; किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा|जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम लगदा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि