शिवपुरी ITI हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा नंदनी लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी, भाई करता रहा इंतजार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के आईटीआई कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा नंदनी लोधी के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 10 अगस्त को हॉस्टल से दो दिन की छुट्टी लेकर प्रैक्टिकल देने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर खनियाधाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुहारीकला निवासी जागेश कुमार लोधी ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन नंदनी शिवपुरी आईटीआई कॉलेज में कंप्यूटर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। 10 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे नंदनी हॉस्टल से निकली थी। परिजनों के मुताबिक 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे नंदनी ने किसी दूसरे मोबाइल नंबर से अपने भाई को फोन किया और बताया कि वह पिछोर में प्रैक्टिकल देने के लिए आ रही है। इसके बाद भाई दोपहर करीब 1 बजे तक पिछोर में उसका इंतजार करता रहा, लेकिन नंदनी वहां नहीं पहुंची।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद भाई शिवपुरी स्थित आईटीआई कॉलेज हॉस्टल पहुंचा। वहां उसे जानकारी मिली कि नंदनी एक दिन पहले ही हॉस्टल से निकल चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने शिवपुरी, पिछोर और रिश्तेदारों के यहां छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार नंदनी के पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं था। छात्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद खनियाधाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस छात्रा की तलाश में संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। परिजन छात्रा के सकुशल वापस लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी के गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान

 

  • shivpuri-iti-hostel-19-year-old-student-nandini-lodhi-missing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता

    भोपाल/नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…

    पन्ना में फिर शुरू हुआ चिता आंदोलन, केन-बेतवा परियोजना को लेकर क्यों नाराज हैं ग्रामीण

    पन्ना, 2 अक्टूबर 2026। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर…

    You Missed

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल