शिवपुरी में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने की योजनाओं की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

बैठक में डॉ. जाटव ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत राशि वितरण, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, एससी बस्ती विकास योजना तथा महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना की विस्तार से समीक्षा की। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी संचालन के लिए उन्होंने टीम गठित कर महाविद्यालयों का निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, विद्युत, शिक्षा, मत्स्य पालन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति छात्रावासों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने छात्रावासों में राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं महापुरुषों के चित्र लगाने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके। साथ ही कन्या छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

अनुपस्थित छात्रावास अधीक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रवास के दौरान डॉ. कैलाश जाटव ने शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ठकुरपुरा एवं करौंदी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बढ़ा विवाद, दो समाज आमने-सामने; चक्काजाम के बाद FIR दर्ज

  • shivpuri-sc-commission-chairman-kailash-jatav-review-welfare-schemes-hostel-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना