कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस के पहुंचते ही उतरा

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में रविवार दोपहर कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक खुद ही टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे समझाइश देकर मौके से रवाना कर दिया।

10 से 15 मिनट तक टंकी पर खड़ा रहा युवक

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था और करीब 10 से 15 मिनट तक पानी की टंकी पर खड़ा रहा। वह गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग कर रहा था। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के पहुंचते ही नीचे उतरा

अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि पुलिस को युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद युवक नीचे उतर आया। इसके बाद उसे समझाइश दी गई और वहां से रवाना कर दिया गया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली कटौती को लेकर भी सुर्खियों में रहा सिरसौद

सिरसौद गांव इससे पहले बिजली कटौती के विरोध को लेकर भी चर्चा में रहा है। बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली गई थी।

चक्काजाम के दौरान एंबुलेंस सहित अन्य वाहन फंसने के मामले में सिरसौद सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने करैरा तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

 

  • shivpuri-youth-climbs-water-tank-demanding-ban-on-illegal-liquor-sale
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

दमोह में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

दमोह।आकिब खान| जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की जेरथ…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान