सिंगरौली में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: गेहूं उपार्जन केंद्र तियरा में व्यवस्थाओं की जांच, किसानों से किया संवाद

सिंगरौली: जिले में रवि विपणन वर्ष 2026 के तहत समर्थन मूल्य पर चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सहकारी समिति तियरा गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों की मौजूदगी में गेहूं से भरे बारदानों की तौल करवाई और वजन की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कलेक्टर ने केंद्र में बारदानों की उपलब्धता, सर्वेयर मशीनों की स्थिति तथा किसानों के लिए छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़े – सिंगरौली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में अहम बैठक, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर जोर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों में सभी उपार्जन केंद्रों पर सर्वेयर किट उपलब्ध कराई जाए ताकि गुणवत्ता जांच में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि वे स्लॉट बुकिंग के अनुसार आसानी से गेहूं का विक्रय कर रहे हैं और व्यवस्था संतोषजनक है।इस मौके पर सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा और जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, रिहंद डूब क्षेत्र से 150 घन मीटर रेत जप्त

  • singrauli-collector-inspection-wheat-procurement-tiyara-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर