T20 वर्ल्ड कप: आज  भारत VS न्यूजीलैंड फाइनल,भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बनेगा

आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच  टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी।

2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

भारत के पास 4 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

  • तीसरा खिताबभारत 3 बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  • टाइटल डिफेंडभारत लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  • होस्ट कंट्रीभारत होमग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन सकता है।

ईशान ने 2 अर्धशतक लगाए

इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 242 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वे आज 1 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं।

एलन ने सेमीफाइनल में शतक लगाया

इस वर्ल्ड कप में फिन एलन न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 8 मैचों में 289 रन बनाए और टीम को फाइनल में भी पहुंचाया। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा है, उन्होंने यह शतक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रचिन रवींद्र टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं

रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

फाइनल के लिए रिजर्व डे

फाइनल वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च (सोमवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। अगर फाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों में ट्रॉफी शेयर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

  • Related Posts

    ग्लासगो में तिरंगा लहराया: 60 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में सचिन सिवाच का जलवा, 3-2 से जीतकर बने चैंपियन

    ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता