खाड़ी देश में हड़कंप- UAE ने तोड़ा सीक्रेट आतंकी मॉड्यूल,ईरान की बड़ी साजिश नाकाम !

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात राज्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े ऑपरेशन में कथित रूप से ईरान से जुड़े एक आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और उसके 27 सदस्यों को गिरफ्तार करने की घोषणा की है। यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAM और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।

यूएई के सुरक्षा विभाग के अनुसार यह नेटवर्क देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की साजिश रच रहा था। जांच में सामने आया कि यह समूह “विलायत अल-फकीह” (ईरान की राजनीतिक-धार्मिक विचारधारा) से जुड़ा हुआ था और इसके सदस्य चरमपंथी विचारधाराओं से प्रभावित थे।

यह संगठन गुप्त ठिकानों के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहा था और संवेदनशील जगहों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। साथ ही, यह समूह विदेशी तत्वों के साथ संपर्क में रहकर देश के भीतर और बाहर कामकाज चला रहा था।

यूएई के अधिकारियों ने कहा कि यह नेटवर्क देश के खिलाफ “तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों” की योजना बना रहा था और अवैध तरीकों से फंड इकट्ठा कर उसे बाहरी तत्वों तक पहुंचा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सदस्य देश के भीतर और बाहर संदिग्ध संगठनों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में थे।

सुरक्षा विभाग के अनुसार, जांच पर गुप्त संगठन बनाने, विदेशी संपर्क से संबंध रखने और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूएई ने कहा है कि देश की सुरक्षा और स्थिरता के खिलाफ किसी भी साजिश को अंजाम नहीं दिया जाएगा और नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

ये भी पढ़े – Shin Bet और IDF का बड़ा ऑपरेशन – IRGC का खतरनाक प्लान फेल; ईरान कर रहा था 30+ देशों में साजिश

  • uae-terror-network-dismantled-iran-link-arrests-27
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना