सतना में अनोखी प्रेम कहानी: महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग लिए सात फेरे

सतना| से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने मजहब, पेशे और समाज की पारंपरिक सीमाओं को पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह के साथ विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

ड्यूटी के दौरान हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार फिरोजा खातून, जो रीवा की रहने वाली हैं, सतना केंद्रीय जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात धर्मेंद्र सिंह से हुई, जो जेल में वारंट संबंधी कार्य देखता था। साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। समय के साथ दोनों ने सामाजिक और धार्मिक बंधनों से ऊपर उठकर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। मंगलवार को लवकुश नगर में हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने विवाह कर लिया।

उम्रकैद की सजा काट चुका है धर्मेंद्र

धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2007 में चंदला नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुका है। उसने लगभग 14 वर्ष जेल में बिताए। जेल प्रशासन के अनुसार अच्छे व्यवहार के चलते उसे रिहा किया गया था। पिछले चार वर्षों से वह जेल से बाहर था।

जेल महकमे में चर्चा का विषय

यह विवाह जेल विभाग और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इस रिश्ते को प्रेम और इंसानियत की मिसाल बताया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नवदंपती को शुभकामनाएं दी हैं। यह कहानी एक बार फिर यह संदेश देती है कि रिश्ते केवल पहचान या अतीत से नहीं, बल्कि भरोसे और समझ से बनते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा 

यह भी पढ़े: क्या सिस्टम पर भारी है ‘उज्जैन कनेक्शन’? मंत्री और अपर मुख्य सचिव के आदेश भी बेअसर?

  • Unique-love-story-in-Satna-Female-jail-officer-ties-the-knot with former prisoner
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने