बुहरानपुर: हनुमान जयंती पर भजनों के बीच फैज खान का बड़ा संदेश; सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा ‘हिंदू’ शब्द

बुरहानपुर:  हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध कथा वाचक और गौ संरक्षण से जुड़े फैज खान ने अपने संबोधन और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया.  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हनुमान जी के भजनों पर झूमते हुए नजर आए. 

अपने संबोधन में फैज खान ने कहा कि जो व्यक्ति भारत में रहता है, वह हिंदू है. उन्होंने कहा कि ‘हिंद’ शब्द इस भूभाग से जुड़ा है और जो भी इस भूमि का निवासी है, वह हिंदू कहलाता है. उनके अनुसार भारत की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों से होती है, जो समाज को एकजुट करने का काम करती हैं।उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार पूरी स्वतंत्रता और उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने मंच से ‘वंदे मातरम्’ गाकर देशभक्ति का संदेश भी दिया, जिस पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन जताया।

इस दौरान उन्होंने इच्छेश्वर ह हनुमान मंदिर के निर्माण की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि यह मंदिर काफी पुराना है और वर्तमान में हनुमान जी तंबू में विराजमान हैं, इसलिए यहां भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने राम मंदिर अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद जिस तरह भगवान राम का भव्य मंदिर बना, उसी तरह हनुमान जी के मंदिर का निर्माण भी होना चाहिए.

कार्यक्रम में इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महेश चौहन ने बताया कि वर्षों से हनुमान जी पंडाल में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां मंदिर ट्रस्ट के पक्ष में होने के बावजूद अब तक मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं में निराशा है।कार्यक्रम के अंत में फैज खान ने सामाजिक एकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सभी समुदायों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: रोड निर्माण की मांग पर भड़के महापौर पति, क्षेत्रवासियों को दी धमकी

  • burhanpur-hanuman-jayanti-faiz-khan-message-cultural-identity-hindu
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना