बड़वानी की सौंफ मंडी में व्यापारियों की मनमानी से किसान नाराज, प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

बड़वानी: सौंफ मंडी में व्यापारियों की मनमानी से किसान नाराज दिखाई दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि व्यापारी पहले सौंफ का भाव तय कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद खराब माल का हवाला देकर सौदे से पीछे हट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें धार जिले के बाग क्षेत्र के ग्राम भमोरी से आया किसान रामसिंह दो क्विंटल सौंफ लेकर बड़वानी मंडी पहुंचा था। किसान का कहना है कि व्यापारी ने पहले भाव तय कर लिया, लेकिन करीब एक घंटे बाद खराब माल का बहाना बनाकर सौदा बदल दिया और कम दाम में खरीदने की बात कहने लगा।

ये भी पढ़े – बड़वानी: रामा फलिया गांव में दूषित पानी की समस्या, पीएचई विभाग की टीम ने की जांच

इस दौरान किसान और व्यापारी के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। किसान का कहना था कि व्यापारी ने माल देखकर ही सौदा तय किया था, लेकिन बाद में भाव से पलट गया। इससे किसान को घंटों तक मंडी में इंतजार करना पड़ा और परेशानी उठानी पड़ी। किसानों के आक्रोश को देखते हुए आखिरकार व्यापारी को सौंफ का ढेर खुद थैली में भरकर तौल करना पड़ा और किसान को वापस करना पड़ा।

वहीं मंडी परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अस्थायी दुकानों के कारण मंडी के अंदर यातायात प्रभावित हो रहा है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद मंडी प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है, जिससे किसान और व्यापारी दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: बोरिंग और हैंडपंप से लाल-काला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

  • barwani-fennel-market-traders-unfair-practices-farmers-upset-administration-questions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना