सागर: जनगणना आंकड़ों की शुद्धता पर जोर, देवरी में प्रशिक्षण आयोजन

देवरी/सागर: नगर में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण संदीपनी विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला शासन के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें जनगणना की आवश्यकता, महत्ता और सटीक आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया समझाई गई। मास्टर ट्रेनरों ने भवन, मकान, परिसर एवं परिवार संबंधी जानकारी एकत्र करने की विधि बताई। साथ ही नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

ये भी पढ़े – सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जंगलों में चला सघन ऑपरेशन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 8 सुपरवाइजर और 44 प्रगणकों ने भाग लिया। जनगणना प्रभारी मुकेश नामदेव ने कहा कि सही प्रशिक्षण से ही जनगणना कार्य प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी केबी सिंह बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रगणकों से ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं का आधार होते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर में उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा: किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश, स्लॉट बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

  • deori-sagar-madhya-pradesh-india/enumerators-supervisors-training-workshop
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना