ग्वालियर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

ग्वालियर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फैक्ट्री संचालक से 1 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक की ठगी के मामले में ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी आदित्य शर्मा और प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के संयुक्त बैंक खाते में ठगी की रकम में से 10 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जांच में उनके खाते में कुल 1 करोड़ 68 लाख रुपए के अलग-अलग ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं।

फैक्ट्री संचालक को बनाया शिकार

पिंटो पार्क क्षेत्र में बॉक्स फैक्ट्री संचालित करने वाले दुर्गाशंकर नागर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें ई-मेल के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच दिया गया। ठगों ने “Gold DGM Coin Fix Dot Com” नामक कंपनी में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

झांसे में आकर दुर्गाशंकर नागर ने दो महीने के भीतर 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब न मुनाफा मिला और न मूल रकम वापस हुई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

ग्वालियर आकर जमानत की कोशिश में पकड़े गए

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पहली लेयर में 10 लाख 50 हजार रुपए महादेव सर्जिकल नामक खाते में भेजे गए थे। यह खाता आदित्य और प्रियांशु शर्मा का जॉइंट अकाउंट था। पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर ग्वालियर बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

इसी बीच सूचना मिली कि दोनों चोरी-छिपे ग्वालियर में जमानत लेने आए हैं। इस पर साइबर टीम ने बिरला हॉस्पिटल के पास से दोनों को दबोच लिया।

1% कमीशन पर दिया था खाता

पूछताछ में दोनों भाइयों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 प्रतिशत कमीशन पर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने खाते से 59 हजार रुपए बरामद किए हैं।

पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब आदित्य और प्रियांशु को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मनी ट्रेल खंगाल रही है और आशंका है कि यह गिरोह देशभर में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में बहन को लेने आए भाई पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

  • gwalior-crypto-investment-fraud-two-brothers-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में