सागर: टीएल बैठक से गायब 3 अधिकारियों पर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जारी किए कारण बताओ नोटिस

सागर (मप्र):  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि समय-सीमा बैठकों का उद्देश्य लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति प्रशासनिक अनुशासनहीनता मानी जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर: स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, पोषण आहार संयंत्र के निजीकरण का विरोध

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन यंत्री श्री अशोक मुकाती, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार और पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज सागर की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता शामिल हैं।

नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति का कारण प्रस्तुत करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समय-सीमा में जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर में अवैध शराब और अहातों पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिन में 22 प्रकरण दर्ज

  • sagar-collector-pratibha-pal-show-cause-notice-three-officers-absent-tl-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में