सागर: मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय बालक की मौत, पिता गंभीर घायल

सागर: जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भटोली कुमेरिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद लड़िया अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब 7 बजे अचानक मकान की छत की सीलिंग गिर गई। भारी मलबे के नीचे गोविंद और उनका बेटा केशव लड़िया दब गए।

ये भी पढ़े – सागर में नशा मुक्त अभियान तेज, प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण छत में पानी जमा हो गया था, जिससे सीलिंग कमजोर हो गई और यह हादसा हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े – सागर: जल संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

  • sagar-roof-collapse-child-death-gadhakota-bhatoli-kumeriya
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना