खंडवा: नगर निगम सम्मेलन में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के दौरान भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, माहौल गरमाया

खंडवा:  नगर पालिका निगम खंडवा में आयोजित साधारण सम्मेलन के दौरान नारी शक्ति बंधन अभिनंदन कार्यक्रम राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में बिल के विरोध को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी देखने को मिली, जिससे सभागृह का माहौल गरमा गया।

सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान दोनों दलों के बीच जमकर बयानबाजी हुई। भाजपा पार्षदों और एमआईसी सदस्यों ने कांग्रेस पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस पार्षदों ने भी अपनी आपत्तियां और विरोध दर्ज कराया।महापौर अमृता अमर यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया, जबकि अब जनता के बीच दिखावा किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि जनता सब समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।नगर निगम सम्मेलन में हुए इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है और नारी शक्ति जैसे संवेदनशील मुद्दे पर दोनों दलों के बीच टकराव चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े – खंडवा: सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के छात्र सार्थक धक्सिया का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

  • khandwa-nagar-nigam-nari-shakti-bandhan-vivad-bjp-congress
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना