रायसेन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2 मई को, बालिका सशक्तिकरण पर जोर

रायसेन। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत इस वर्ष भी 02 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और योजना के लाभों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम जिले के साथ-साथ नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा।

उत्सव में लाड़ली बालिकाओं, उनके अभिभावकों, लाड़ली क्लब की सदस्याओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन को प्रभावी, गरिमामय और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस पहल के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव 

यह भी पढ़े: रायसेन जनसुनवाई में समस्याओं का समाधान, अधिकारियों ने दिए निर्देश

  • raisen-ladli-laxmi-yojna-on-may-2-emphasis-on-girl-empowerment
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना