रतलाम पुलिस की नई पहल, 9 पुलिसकर्मी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों पर SP अमित कुमार ने दिए प्रशस्ति पत्र

रतलाम: पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गत सप्ताह सराहनीय कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़े – रतलाम में स्वच्छ भारत मिशन को मिली रफ्तार, पलसोड़ा में शुरू होगी नई व्यवस्था; महापौर ने कहा- स्वच्छ गांव ही विकसित भारत की पहचान

सम्मानित पुलिसकर्मियों में विभिन्न थानों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, शिकायत निस्तारण और महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।स्टेशन रोड थाना के प्रआर मुकेश सिंह चौहान को कानून व्यवस्था बनाए रखने, माणकचौक के आर हेमंत यादव को चोरी के मामले के खुलासे, यातायात थाना के प्रआर गोपाल अटोलिया को यातायात व्यवस्था सुधारने, जावरा शहर के आर सुरेंद्र सिंह को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा चंदरसिंह मार्को को जिलाबदर फाइल तैयार करने, डीडी नगर के आर सुनील राठौर को रिकॉर्ड संधारण, औद्योगिक क्षेत्र जावरा के आर बालकृष्ण पाटीदार को एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़, ताल के आर प्रीतम लोहार को अपहृत बालक की सुरक्षित बरामदगी तथा ढोढर चौकी के आर शोभाराम शर्मा को अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सम्मानित किया गया। एसपी अमित कुमार ने कहा कि इस तरह की पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बेहतर कार्य करने वालों का मनोबल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि रतलाम पुलिस आगे भी इसी तरह साप्ताहिक समीक्षा और सम्मान कार्यक्रम जारी रखेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम: जावरा में दिनदहाड़े चोरी, सवा लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

  • ratlam-police-weekly-review-initiative-9-police-personnel-honoured-sp-amit-kumar-award-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर