कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी से हड़कंप, बैतूल कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

बैतूल: चुनाव के बाद बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे आम जनता की रसोई और छोटे कारोबारियों पर दिखने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही दिन में ₹993 की बढ़ोतरी ने पूरे बाजार में हलचल मचा दी है।बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा ने इस बढ़ोतरी को “चुनावी बिल” बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है, जो सीधे तौर पर आम जीवन को प्रभावित कर रहा है।

फरवरी से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹1,380 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो लगभग 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर चायवाले, ढाबा संचालक, होटल व्यवसायी, बेकरी और मिठाई कारोबारियों पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – बैतूल में भाजपा बैठक: हेमंत खंडेलवाल ने दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

व्यवसायियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण अब मजबूरी में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ेंगे, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।निलय डागा ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान महंगाई पर चुप्पी साधे रखी और अब जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे योजनाबद्ध निर्णय बताते हुए कहा कि पहले राहत का भ्रम दिया गया और अब उसकी कीमत वसूली जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। डागा ने यह भी आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हर वस्तु की कीमत प्रभावित होगी।कांग्रेस नेता ने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए सरकार से तुरंत बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – बैतूल: MPPSC तैयारी के लिए निशुल्क नए बैच की शुरुआत

  • betul-commercial-gas-cylinder-price-hike-congress-nilay-daga
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना