स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए एक्शन मोड में सागर निगम, शहर बनेगा ओपन आर्ट गैलरी

सागर: नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और सूरत बदलने के उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था के साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया।

निगमायुक्त ने कहा कि सौंदर्यीकरण का मतलब केवल सजावट नहीं, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने ‘आर्ट विथ मैसेज’ थीम के तहत शहर की दीवारों पर प्रेरणादायक चित्रकारी कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – सागर में कांग्रेस की समन्वय समिति बैठक, संगठन विस्तार और अनुशासन पर जोर

खेल परिसर की बाहरी दीवारों पर एक ओर खेल मुद्राओं और दूसरी ओर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य मुद्राओं का चित्रण किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ा जा सके। वहीं डिग्री कॉलेज की दीवार पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की पेंटिंग की सराहना करते हुए अन्य हिस्सों में भी इसी स्तर की कलाकृतियां बनाने को कहा गया।

शहर की दीवारों पर स्थानीय बुंदेली चित्रकला, वारली, जनजातीय कला और मॉडर्न आर्ट का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके जरिए स्वच्छता, खुले में शौच मुक्त अभियान, सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और कचरा न फैलाने जैसे संदेश दिए जाएंगे।

नाले-नालियों के पास विशेष स्लोगन और चित्र बनाए जाएंगे, जिससे लोग कचरा फेंकने से बचें। नगर निगम का लक्ष्य है कि सागर को ओपन आर्ट गैलरी के रूप में विकसित कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नई पहचान दिलाई जाए। अधिकारियों को गुणवत्ता और गति के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े – सागर के बांदरी में महिला की रहस्यमयी मौत, ब्लैकमेल और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

  • sagar-municipal-corporation-clean-survey-2025-art-beautification-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना