रतलाम/आलोट के युवक की उज्जैन में हत्या, अपहरण के 19 घंटे बाद नीलगंगा क्षेत्र में मिला शव

रतलाम: जिले के आलोट क्षेत्र के विक्रमगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक मनीष माली की हत्या कर दी गई। युवक शुक्रवार रात से लापता था, जिसका शव शनिवार शाम उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। गुमशुदगी के करीब 19 घंटे बाद शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार मनीष शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिवार ने आलोट थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में विक्रमगढ़ निवासी मयंक उर्फ महेंद्र और उसके तीन-चार साथियों पर युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में हाईवे हादसे के बाद 19 घंटे धरना, 1 करोड़ मुआवजे की मांग पर हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए नामों के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र से मनीष का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले शादी समारोह में मनीष और आरोपी पक्ष के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

घटना से नाराज महिलाओं और परिजनों ने शनिवार शाम थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में समाजजन और स्थानीय लोग भी मौके पर जमा रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: अप्रैल माह में 64 बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब, 19 माह में 830 बच्चों को परिवार से मिलाया

  • ratlam-alot-youth-murdered-body-found-in-ujjain-after-19-hours-kidnapping-case-fresh-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना