योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला: सहारनपुर और फतेहपुर में नए स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू, 2026-27 से होगा संचालन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है। सहारनपुर और फतेहपुर में बने ये स्पोर्ट्स कॉलेज शैक्षिक सत्र 2026-27 से संचालित होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्रों में आधुनिक खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

दोनों परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं। फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को 2011 में स्वीकृति मिली थी और सहारनपुर कॉलेज का निर्माण भी इसी अवधि में शुरू हुआ था, लेकिन समय पर पूरा नहीं हो सका। अब योगी सरकार ने इन अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य पूरा कराया है और संचालन की तैयारी भी पूरी कर ली है।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 14.33 करोड़ के टू-लेन ब्रिज का किया लोकार्पण, विकास कार्यों के संरक्षण की नागरिकों से की अपील

इन नए कॉलेजों के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल पांच स्पोर्ट्स कॉलेज हो जाएंगे। अभी लखनऊ, गोरखपुर और इटावा (सैफई) में स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं, जबकि बलिया में एक अन्य कॉलेज निर्माणाधीन है। फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबॉल और कुश्ती जैसे खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जहां कुल 80 सीटें निर्धारित हैं। वहीं सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग और भारोत्तोलन जैसे खेल शामिल किए गए हैं।

खास बात यह है कि भारोत्तोलन पहली बार किसी स्पोर्ट्स कॉलेज में शामिल किया गया है। खेल विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. ने बताया कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करना है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा मिल सके।

इस पहल से दूर-दराज के खिलाड़ियों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह कदम प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करेगा और नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देगा।

ये भी पढ़े – योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार किया, स्वास्थ्य सुरक्षा का भी दिया तोहफा

  • up-sports-college-saharanpur-fatehpur-2026-yogi-government-sports-development-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना