कलयुगी पिता की करतूत: ग्रेटर नोएडा में संपत्ति के लिए इकलौते बेटे की हत्या, शव तालाब में फेंका

ग्रेटर नोएडा: कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने संपत्ति विवाद में अपने ही 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने परिवार के अन्य लोगों को फंसाने की साजिश रचते हुए बेटे के शव को तालाब में फेंक दिया। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक सुधांशु कक्षा आठ का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार बुधवार को आरोपी पिता प्रदीप उर्फ पप्पी अपने बेटे को कार में बैठाकर घर से निकला था। देर शाम वह अकेले घर लौटा तो परिवार वालों ने सुधांशु के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि वह उसे रिश्तेदार के यहां छोड़ आया है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, गांव में मचा कोहराम

रात बीतने के बाद भी जब सुधांशु घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। पूछताछ में प्रदीप लगातार अलग-अलग कहानियां सुनाने लगा। कभी उसने बेटे को दोस्त के यहां छोड़ने की बात कही तो कभी रिश्तेदार के यहां होने की बात बताई। उसकी बदलती बातों से परिवार वालों को शक हो गया।

इसके बाद सुधांशु के चाचा ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुधांशु आखिरी बार अपने पिता के साथ जाता दिखाई दिया। पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी प्रदीप के बयान बार-बार बदलते रहे। आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पहले बेटे का गला दबाकर हत्या की और फिर शव को घर से दूर सड़क किनारे स्थित तालाब में फेंक दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संपत्ति विवाद को लेकर अपने रिश्तेदारों से बदला लेना चाहता था। उसने योजना बनाई थी कि बेटे की हत्या के बाद मामला अपहरण या बाहरी हत्या का लगे और शक परिवार के अन्य सदस्यों पर जाए। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान सुधांशु के रूप में हुई। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप ने चाकू से अपने गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे केस: 22 मई को होगी अगली सुनवाई, हाईकोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी करने को कहा।

  • greater-noida-father-killed-son-over-property-dispute-kasna-sirsa-village
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा