सागर में जनगणना कार्य की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सागर: जिले में चल रहे जनगणना महाअभियान के तहत मकान गणना कार्य की धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर पांच जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनगणना कार्य के लिए चरणबद्ध लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि 10 मई तक 50 प्रतिशत, 15 मई तक 75 प्रतिशत और 20 मई तक 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़े –  बीना में जया किशोरी की कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह, शहरभर में भगवा ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजावट

कार्य में धीमी प्रगति पाए जाने पर जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें मकरोनिया के मुख्य नगर पालिका एवं जनगणना चार्ज अधिकारी पवन कुमार शर्मा, शाहपुर के मुख्य नगर परिषद एवं जनगणना चार्ज अधिकारी बालकिशन पटेल, राहतगढ़ के जनगणना चार्ज अधिकारी आकाश जैन, जैसीनगर के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी प्रेमनारायण सिंह तथा बांदरी के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी अनिल कुशवाहा शामिल हैं।

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में कार्य की प्रगति में सुधार नहीं दिखा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केवल चार्ज अधिकारियों ही नहीं, बल्कि फील्ड में कार्यरत प्रगणकों और सुपरवाइजरों की भी नियमित निगरानी की जाए। यदि कोई कर्मचारी बिना ठोस कारण के कार्य अधूरा छोड़ता है या काम में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मकान गणना का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

ये भी पढ़े – सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल, 3 साल की मासूम से दरिंदगी

 

  • sagar-collector-strict-on-slow-census-work-show-cause-notice-to-officers
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में सिविल ड्रेस पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, नाबालिगों से ₹1.27 लाख मिलने के बाद हंगामा

    छतरपुर: सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस की कार्रवाई के…

    आगे पढ़ें
    मैहर: ‘आरोह-2026’ शिविर में साइबर सेल की पहल, युवाओं को ऑनलाइन ठगी से किया जागरूक

    मैहर: पुलिस द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह-2026’ में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान